फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   National Lok Adalat will be held on 13th July

Amethi News: 13 जुलाई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 13th July
अमेठी सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 जुलाई को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में सुलह-समझौत के आधार पर विभिन्न न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से मुसाफिरखाना में स्थित न्यायालय के साथ कलेक्ट्रेट व तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों में किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न कोर्ट में लंबित वाद-शमनीय आपराधिक मामले, धारा-138 एनआईएक्ट, धन वसूली के वाद, मोटर वाहन दुर्घटना के वाद, लेबर एवं इंपालयमेंट विवाद, विद्युत, पानी के बिल व अन्य बिलों के लंबित भुगतान के मामले, वैवाहिक विवाद (विवाह विच्छेद के मामले को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, (सिविल न्यायालय/ट्रिब्यूनल में लंबित), सेवा संबंधित (वेतन एवं भत्ते के मामले) राजस्व वाद एवं अन्य समस्त प्रकार सिविल वाद को निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में सुलह-समझौते के जरिए वादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed