फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MBBS classes will start from today in the medical college

Amethi News: मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes will start from today in the medical college
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से एमबीबीएस की कक्षाओं के प्रथम सत्र का संचालन होगा। पहली और दूसरी काउंसिलिंग में 50 सीटों के सापेक्ष 40 एमबीबीएस के छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्रवेशित छात्रों के सापेक्ष सोमवार को 17 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि कार्यकारी संस्था और जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन भवन में मेडिकल की कक्षाओं का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने सत्र शुभारंभ होने से एक दिन पूर्व सोमवार को कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर अफसरों संग तैयारी बैठक की। प्राचार्य ने बताया कि 40 प्रवेशित छात्रों के सापेक्ष 17 छात्र हॉस्टल में आ चुके हैं। जिसमें 10 छात्र व छह छात्राएं शामिल हैं। बताया कि मंगलवार से एक सप्ताह तक फाउंडेशन कक्षाओं का संचालन होगा। जिसमें अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर और शिक्षकों की ओर से विभागों, एमबीबीएस के कार्य व्यवहार, चार वर्षों में पढ़ाए जाने वाले 20 विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



इसके साथ ही उत्तीर्ण होने के लिए कितना अंक मिलने चाहिए आदि की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज को अब 100 सीटें मिल गई हैं। कहा कि तीसरी काउंसिलिंग में शेष सीटों पर प्रवेश होने के बाद नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। बताया कि तीन नवंबर से नियमित कक्षाओं के संचालन की उम्मीद है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed