फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kotwali's mess remained closed due to cylinder shortage

Amethi News: सिलिंडर की किल्लत से कोतवाली की मेस रही बंद

Sun, 05 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kotwali's mess remained closed due to cylinder shortage
अमेठी सिटी। जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी इन दिनों खुद बुनियादी सुविधा के संकट से जूझ रहे हैं। गौरीगंज कोतवाली में मेस का संचालन दो कॉमर्शियल सिलिंडरों से किया जाता है। शुक्रवार को गैस खत्म होने से भोजन नहीं बन सका। शनिवार सुबह भी गैस की आपूर्ति नहीं होने से मेस बंद रही। इससे करीब 150 पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



कोतवाली परिसर में संचालित मेस पुलिसकर्मियों के लिए भोजन का मुख्य सहारा है। ड्यूटी की व्यस्तता के कारण अधिकांश पुलिस कर्मी बाहर जाकर भोजन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मेस बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात कई पुलिसकर्मी बिना भोजन के ही रहे, जबकि कुछ ने ढाबों और होटलों में जाकर खाना खाया।
विज्ञापन



शनिवार को भी मेस बंद रहने से समस्या बनी रही। बैरकों में भोजन बनाने की कोई व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत और बढ़ गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सिलिंडर मिल गया है। शाम से मेस व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की नहीं है जानकारी
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। गौरीगंज कोतवाली मेस में गैस खत्म होने की जानकारी नहीं है और न ही कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए कोई मांगपत्र मिला है। मांगपत्र मिलने पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed