{"_id":"678aaf59083a4f921603fe5d","slug":"kidney-infection-problem-increasing-due-to-cold-amethi-news-c-96-1-ame1008-133283-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठंड बढ़ा रही किडनी में संक्रमण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठंड बढ़ा रही किडनी में संक्रमण की समस्या
Sat, 18 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पड़ रही ठंड व शीतलहर के बीच किडनी में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। नींद व पानी की कमी, खानपान, तनाव विशेषज्ञ इसका कारण बता रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इससे पीड़ित 12 से 15 मरीज रोज पहुंच रहे हैं।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। खानपान में भी बदलाव और योग, व्यायाम भी कम हो गया है। ठंड के बीच किडनी में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि ठंड में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, जबकि इस मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसको संक्रमण से बचाने के लिए कम से कम तीन से चार-लीटर पानी प्रतिदिन पिएं। ठंड के मौसम में पानी कम पीने व खानपान पर ध्यान नहीं देने से किडनी में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। खानपान, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने व नियमित दिनचर्या से ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि ठंड में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। यूरिन में सांद्रता बढ़ने से किडनी में पथरी बनने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, अधिक नमक, तैलीय पदार्थ, असंतुलित आहार, बीपी भी संक्रमण का कारण बनता है।