फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inflation and unemployment at peak under BJP government: Chandrashekhar

भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : चंद्रशेखर

Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inflation and unemployment at peak under BJP government: Chandrashekhar
शाहगढ़ (अमेठी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा शाहगढ़ सेक्टर 32 में शुक्रवार को सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पीडीए के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बाबा साहब के संविधान को हटाना चाहती है। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन



इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को आगे कर देती है। सरकारी नौकरियों में आउटसोर्सिंग की व्यवस्था लागू कर आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर ओम परकाश यादव, अर्जुन, शेष नारायण, हरिकेश, अनिल कुमार, राम ललन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed