{"_id":"658b1dae66be5022f8047548","slug":"indefinite-fast-of-farmers-begins-if-pending-demands-are-not-met-amethi-news-c-96-1-ame1002-11063-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लंबित मांगें पूरी न होने पर किसानों का बेमियादी अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लंबित मांगें पूरी न होने पर किसानों का बेमियादी अनशन शुरू
Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। किसानों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने से परेशान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मंगलवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा।
तिलोई तहसील परिसर में मंगलवार से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान डीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में तहसील, ब्लाॅक, थाना व पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों व अफसरों की कार्यशैली पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि किसान चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
पावर कार्पोरेशन मनमानी ढंग से बिल बढ़ाकर का उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं तो गोआश्रय की व्यवस्था होने के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही से निराश्रित गोवंश किसानों की फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
लेखपालों पर खतौनियों में अंश निर्धारण व घरौनी तैयार करने में मनमानी का आरोप लगा किसानों का शोषण करने की बात कही। इस दौरान तहसील अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ लल्लू बाबा ने कहा कि किसानों की परेशानी दूर होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन में दी गई मांगें पूरी करने की बात कहते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र पर छोटे किसानों की तौल का दिन निर्धारित करने की मांग की है।