फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Incessant rain has compounded difficulties; water has accumulated in several areas.

Amethi News: लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में भरा पानी

Fri, 04 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Incessant rain has compounded difficulties; water has accumulated in several areas.
फुरसतगंज के डिघिया फीडर के पूरे जालिम गांव में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। जिले में बृहस्पतिवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि जलभराव और कीचड़ ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी जमा होने से पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





गौरीगंज में जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय और सहकारिता सहायक आयुक्त कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। कर्मचारियों और काम से आने वाले लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए। कई मोहल्लों और संपर्क मार्गों पर कीचड़ फैलने से आवाजाही प्रभावित रही। राहगीर रामकुमार ने बताया कि पानी और कीचड़ से कपड़े खराब होने के साथ फिसलने का खतरा बना रहता है। विकास ने कहा कि जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन




अमेठी नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर, खेरौना, पुलिस लाइन के पास ककवा मार्ग और एसडीएम कॉलोनी में भी पानी जमा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों और संपर्क मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बाजार शुकुल क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

फुरसतगंज के डिघिया फीडर के पूरे जालिम गांव में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर। स्रोत- ऊर्जा निगम

फुरसतगंज के डिघिया फीडर के पूरे जालिम गांव में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर। स्रोत- ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed