फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   if construction will not found according to norm, money will be recovered

सामग्री की प्रयोगशाला में जांच कराकर दें रिपोर्ट : डीएम

Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
if construction will not found according to norm, money will be recovered
बाजार शुुकुल (अमेठी)। परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए डीएम ने महोना पश्चिम में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को शत प्रतिशत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने तथा मानक के अनुसार समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। गुणवत्ता खराब मिलने पर खर्च की गई राशि की रिकवरी कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत स्थानीय ब्लॉक के महोना पश्चिम में आठ करोड़ दो लाख 51 हजार रुपये से आईटीआई भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए शनिवार को डीएम अरुण कुमार अचानक निर्माणाधीन स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण करने के बाद प्रयुक्त ईंट, सरिया, मोरंग, गिट्टी, सीमेंट को प्रयोगशाला से जांच कराते हुए रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ निर्माण खंड द्वितीय अयोध्या के जिम्मेदारों ने बताया कि जनवरी से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
अब तक शासन से 44 लाख की राशि प्राप्त हुई है। निर्माण पूरा करने के लिए जुलाई 2021 तक समय निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के बाद डीएम ने प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने तथा निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने कोविड संक्रमण से बचाव नियमों का पालन करते हुए निर्माण साइड पर सैनिटाइजर, साबुन, मास्क का प्रबंध सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर श्रमिकों का कोविड टेस्ट कराने को कहा। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने पर रिकवरी के साथ संस्था के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी के साथ कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed