फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hospital's license canceled for negligence in maternal death

Amethi News: प्रसूता की मौत में लापरवाही बरतने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hospital's license canceled for negligence in maternal death
अमेठी सिटी। जगदीशपुर कस्बे में संचालित एकता नर्सिंग होम में ऑपरेशन से प्रसव के बाद बीमारी की हालत में लखनऊ अस्पताल में मौत थी। इस मामले में लापरवाही पाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सूरपुर काशीपुर गांव निवासी राजकरन यादव की पत्नी संगीता यादव (30) को 14 जून को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जगदीशपुर स्थित एकता नर्सिंग होम में लेकर आए थे, और वहां उसे भर्ती कराया था। 16 जून को ऑपरेशन से प्रसव हुआ। हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां 24 जून की रात्रि में उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन शव लेकर जगदीशपुर थाने पहुंचे। यहां पर मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा तहरीर दी थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। साथ ही जांच टीम बनाई थी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद संग डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. अभय गोयल ने इसकी जांच की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। सीएमओ ने बताया कि लाइसेंस निरस्त करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक बोले, बिना समय दिए एक तरफा की कार्रवाई
नर्सिंग होम संचालक खलील अमहद ने बताया कि प्रसूता के उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई थी। उसकी उपचार के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हुई है। फर्जी आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में बिना समय दिए व उनका पक्ष सुने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed