फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four thieves arrested for stealing bikes

Amethi News: बाइक चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested for stealing bikes
गौरीगंज थाने में पकड़े गए बाइक चोरी के आरोपी।
अमेठी सिटी। गौरीगंज पुलिस ने शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम व भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की।
विज्ञापन

गौरीगंज पुलिस को शनिवार सुबह सुल्तानपुर-रायबरेली रोड स्थित मिश्रौली बाइपास पर बाइक चोरी करने वाले चोरों के मौजूद होेने की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने घेराबंदी की तो दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध भागने लगे। संदेह होने पर टीम ने दौड़ाकर चारों को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद वे पुलिस को गुमराह करने लगे, कहा कि बाइक के कागज नहीं होने के कारण भाग रहे थे। पुलिस ने एप की मदद से बाइक के नंबरों की जांच की तो वह चोरी की मिली। पुलिस ने उनकी पहचान अमेठी कोतवाली के गोपालपुर गांव निवासी सुनील कुमार, छोटा रामनाथ पुर निवासी साेनू सरोज व परसावा गांव के शिव और मुंशीगंज थाने के तुलसीपुर गांव निवासी आयुष कुमार के रूप में की।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में चोरों ने बताया कि एक बाइक संग्रामपुर थाने के धोए गांव से तो दूसरी बाइक अमेठी कोतवाली के धम्मौर मार्ग से चोरी की है। रेलवे स्टेशन अमेठी से भी दो बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर मनीरामपुर गांव से चोरी की दो अन्य बाइकें भी बरामद की। उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सभी का चालान कोर्ट को भेजते हुए मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed