{"_id":"6807f19638bbeaebd80b719a","slug":"foundation-stone-laying-and-inauguration-of-development-works-amethi-news-c-96-1-ame1002-138892-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
Wed, 23 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जायस स्थित मंडी समिति में मंगलवार को मंडी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 464.92 लाख की लागत से बनने वाले संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्यों की आधारशिला रखी।
मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडियों के सशक्तीकरण से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने बताया कि जायस मंडी में 349.21 लाख की लागत से नवीन संपर्क मार्गों और जाफरगंज मंडी में 115.71 लाख की लागत से मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया। वहीं, राजकीय पौधशाला भादर के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना और मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड सहायता योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक राकेश प्रताप सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह, मंडी समिति और उद्यान विभाग के अधिकारी, किसान उपस्थित रहे।