फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Expressed displeasure after seeing the chaos at the station

Amethi News: स्टेशन पर अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure after seeing the chaos at the station
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का अफसरों संग निरीक्षण करते महाप्रबंधक रेलवे अशोक कुमार वर्मा। संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। दोपहर 12:59 बजे पहुंचे निरीक्षण यान से पहले उन्होंने बाजारशुकुल मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास की स्थिति देखी। जलभराव की शिकायतों की पुष्टि की, हालांकि निरीक्षण से पहले पानी निकाला जा चुका था।
विज्ञापन



स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही सोनू यज्ञसेनी, सुरेश यज्ञसेनी शोएब, वसीक, विजय और मुन्ना त्रिवेदी, हिमांशू बाजपेई ने उन्हें मांगपत्र सौंपा। यात्रियों के लिए सहूलियतें बढ़ाने, ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन के कायाकल्प को लेकर सुझाव दिए गए। उन्होंने कुछ मांगों को लेकर मातहतों से चर्चा की, बाकी को सिर्फ आश्वासन मिला। निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन की दीवारों पर सीलन, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय के पास बने कमरों में नमी और खराब प्रसाधन देखकर वह छत तक पहुंच गए।
विज्ञापन



खुले तारों, सूखे पत्तों और गंदगी पर सख्ती जताते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। पैनल कक्ष के बाहर जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर मिटे होने और ड्यूटी शेड्यूल न होने पर संबंधितों को फटकार लगाई। स्टेशन मास्टर बत्तीलाल मीना से परिचालन संबंधी जानकारी लेते समय उन्होंने व्यवस्था की गंभीरता से समीक्षा की। वहीं, टिकट काउंटर के आसपास बनी खिड़कियों को जनरल टिकट विंडो में बदलने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बंद होने पर गेटमैन खोल सकेगा फाटक
महाप्रबंधक ने बताया कि क्रॉसिंग बंद होने के दौरान कोई वाहन यदि फंस जाए तो अब गेटमैन को गेट खोलने की अनुमति रहेगी। पहले स्टेशन मास्टर की मंजूरी लेनी पड़ती थी। इसके अलावा अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का चयन हो चुका है, कार्य चरणबद्ध होगा। पे एंड यूज टॉयलेट की जगह स्टेशन परिसर के भीतर बने प्रसाधन चालू कर यात्रियों के लिए खोले जाएंगे।





हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस फिर शुरू करने की मांग
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने पूर्व में संचालित हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस दोबारा चलाने, पैसेंजर सेवा बहाल करने और मेमू ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देने की मांग की। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, दोपहर में लखनऊ-वाराणसी रूट पर विकल्प उपलब्ध कराने और प्रसाधनों की स्थिति सुधारने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed