{"_id":"65d25f66e720ca44a8017947","slug":"dumper-hits-bike-father-dies-daughter-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-113875-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल
Mon, 19 Feb 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले जामो-भादर मार्ग पर तरसड़ा के पास रविवार की देर शाम डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
मुंशीगंज थाने के सोराव गांव निवासी नंद कुमार विश्वकर्मा (32) अपनी पुत्री अंशिका (12) के साथ रविवार की देर शाम बाइक से जामो थाने के नंदमहर धाम जा रहे थे। जामो-भादर मार्ग पर तरसड़ा के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल नंद कुमार और अंशिका को स्थानीय लोगों ने गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया।
मौजूद चिकित्सकों ने नंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंशिका को भर्ती किया गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। अस्पताल ने गौरीगंज पुलिस को मेमो भेजा है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय नंद कुमार ने हेलमेट नहीं लगाया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।