फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drizzle increases farmers' worries

Amethi News: बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता

Tue, 28 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases farmers' worries
ताला ​स्थित सीवान में कटी धान की फसल। -संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह अचानक बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। धान कटाई के समय बारिश के आसार बनने से किसानों काे खेत में कटी धान की फसल के भीगने का डर सताने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी संग हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



इस समय आलू, मटर, चना, सरसों, अलसी आदि फसलों की बोआई हो रही है। वहीं, किसानों ने अगेती पककर तैयार धान की फसलों की कटाई शुरू कर दी है। कुछ किसान पुआल सहेजने के लिए मजदूर लगाकर हाथ से धान की फसलों की कटाई करा रहे हैं। वहीं कुछ किसान कंबाइन मशीन से धान की कटाई करा रहे हैं।
विज्ञापन



सुबह करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। बादल छाने संग बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुककर सुबह 10 बजे तक होती रही। किसान वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मजदूर लगाकर धान की कटाई करा रहे हैं। करीब तीन बीघा धान की फसल कटकर खेत में पड़ी है। अगर तेज बारिश हुई तो उपज घर आने के बजाय खेत में ही नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान ज्ञान प्रकाश ने बताया कि छह बीघा धान की फसल पककर तैयार है। मजदूर लगाकर ढाई बीघा धान की फसल कटवाई है। बूंदाबांदी होने से चिंता बढ़ गई है। कमला प्रसाद ने बताया कि कंबाइन मशीन से पांच बीघा धान की फसल कटवाई है। अभी उसे सूखने के लिए धूप चाहिए। अगर बारिश हुई तो धान खराब हो जाएगा। किसान कृपाशंकर ने बताया कि दो बीघा मटर, सरसों की बोआई शनिवार को कराई है। ज्यादा पानी बरसा तो बोई फसल खराब होने की आशंका है। किसान दीपक शुक्ल, कप्तान मिश्र ने बताया कि एक-एक बीघा आलू की फसल रविवार को बोई है। अगर तेज बारिश हुई तो आलू की फसल खराब होने से 20 हजार रुपये का नुकसान होगा।







हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना
सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव आया है। आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा सामान्य व तेज चलने और औसतन तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed