फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drizzle increased the humidity

Amethi News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

Mon, 27 May 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the humidity
अमेठी। मई माह में भीषण उमस भरी गर्मी कहर बरपा रही है। दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर से 42.5 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के प्रकोप के चलते लोगों की रात नींद उड़ रही है तो दिन में भी चैन नहीं मिल रहा है। रविवार दोपहर कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के चलते उमस बढ़ गई है। जिले में रविवार को गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से हर कोई बेचैन नजर आया। आलम यह रहा कि न दिन में सुकून मिल रहा न रात को। पंखे-कूलर भी उमस भरी गर्मी से बेचैन लोगों को राहत नही पहुंचा पा रहे हैं। तेजी से चढ़ता पारा मुश्किलों का सबब बन गया है। रविवार को जिले का तापमान 42.5 से भी ऊपर पहुंच गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। आग उगलते सूर्यदेव के असर से धरती तपने लगी है। इससे सामान्य जनजीवन उबल गया।
विज्ञापन

कड़ाके की धूप लोगों के छक्के छुड़ाती रही। इस दौरान 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने मुश्किलें और बढ़ाईं। दोपहर में कुछ स्थानों पर हुई बूदाबांदी के कारण उमस और बढ़ गई है। घर के अंदर उमस और बाहर धूप ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी/पूर्वी चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है जिससे अभी तेज गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed