फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Domestic gas will reach home from the pipeline in Amethi

जिले में पाइप लाइन से घर-घर पहुंचेगी घरेलू गैस

Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas will reach home from the pipeline in Amethi
जगदीशपुर (अमेठी)। महानगरों की तरह जल्द ही जिलेवासियों को अब घर-घर पाइप लाइन से घरेलू गैस की आपूर्ति होगी। योजना सफल हो सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री की पहल पर योजना पर काम भी शुरू हो गया है। जगदीशपुर के यूपीएसआईडीए टाउनशिप के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम दौर में है। पाइप लाइन बिछने के बाद जिले में सीएनजी फिलिंग स्टेशनों की स्थापना कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण रोकने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर की तर्ज पर अब जिले के सभी गांवों में घर-घर पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर औद्योगिक और घरेलू गैस आपूर्ति परियोजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

गैस पाइप बिछने से जहां लोगों को घर-घर पीएनजी और सीएनजी गैस मिलेगी वहीं एलपीजी गैस की तुलना में पाइप लाइन से मिलने वाली गैस सस्ती मिलेगी। गैस सेवा के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए रूट सर्वेक्षण कार्य पूरा होने और विभिन्न विभागों से स्वीकृति मिलने के बाद गैस पाइप लाइन बिछाने का पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण जगदीशपुर के आवासीय, कामर्शियल और इंडस्ट्रियल भूखंडों में पाइप लाइन काम को पूरा करने के साथ ही मुसाफिरखाना और जगदीशपुर में दो सीएनजी पेट्रोल पंप के संचालन कराए जाने की योजना है। इसके बाद मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा और एसीसी टिकरिया के टाउनशिप के घरों को गैस पाइप लाइन से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति की जाएगी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड ने भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत गैस रिसोर्सेस लिमिटेड कार्यदायी संस्था को 408 करोड़ रुपये की लागत से 10 लाख 41 हजार 553 किलोमीटर की परिधि में आगामी आठ वर्षों में काम पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्य प्रगति की समीक्षा प्रति वर्ष की जाएगी।

जिले में पाइप लाइन से घर व औद्योगिक इकाईयों को गैस की आपूर्ति के लिए सन् 1986 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री व अमेठी सांसद राजीव गांधी ने परियोजना को मंजूरी दी थी। गुजरात प्रांत के हजीरा विजयपुर से जगदीशपुर तक 2,887 किलोमीटर लंबी स्टेट पाइप लाइन बनाई गई थी। 1997 में जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित उर्वरक संयंत्रों को गैस की आपूर्ति के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड को शामिल करने के बाद निर्मित करते हुए परियोजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed