फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dm taken action on executive engineer

एक्सईएन शारदा सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
dm taken action on executive engineer
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में डीएम का तेवर खासा सख्त रहा। शुक्रवार देर शाम हुई इस बैठक में डीएम ने नहरों में सिल्ट सफाई कार्य की खराब प्रगति पर शारदा सहायक खंड-41 के एक्सईएन को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बैठक में कई विभागाध्यक्षों को खराब प्रगति पर फटकार लगाते हुए समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। लापरवाही उजागर होने तथा शासन से जारी मार्किंग सूची में डिफॉल्टर होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी डीएम ने दी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पहुंचते ही डीएम अरुण कुमार ने सबसे पहले नहरों व माइनरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा शुरू की। डीएम ने शारदा सहायक खंड-41 के एक्सईएन धर्मेंद्र वर्मा से प्रगति की जानकारी ली। एक्सईएन के जवाब से नाराज डीएम ने उन्हें तत्काल विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं/कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि विभागों के कार्यक्रम क्रियान्वयन में जिले को श्रेणी-डी प्राप्त हुई है। ऐसे विभाग अपनी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर स्वयं नियमित समीक्षा करें तथा आगामी माह में ए-श्रेणी प्राप्त करें।
डीएम ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अंतर्गत चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति जानी।
पंचायती राज विभाग के अंतर्गत राज्य/15वें वित्त आयोग, कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, समाज कल्याण के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना भौतिक/वित्तीय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण पेंशन योजना, प्रोबेशन विभाग, ग्राम्य विकास के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना अवस्थापना सुविधाएं, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, धान खरीद, खाद्य एवं रसद के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की प्रगति की भी बिंदुवार समीक्षा की।

लोक निर्माण विभाग को जिले में नई सड़क व सेतुओं का निर्माण, सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने तथा पावर कार्पोरेशन को रोस्टर के अनुसार विद्युत अपूर्ति करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा व बीएसए विनोद कुमार मिश्र समेत संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed