फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM celebrated Diwali with elders

बुजुर्गों के साथ डीएम ने मनाई दीपावली

Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM celebrated Diwali with elders
अमेठी। ज्योति पर्व दीपावली के एक दिन पहले शुक्रवार को डीएम अचानक वृद्धाआश्रम पहुंच गए। डीएम ने वृद्धाश्रम की साफ-सफाई व बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधा का सत्यापन करते हुए उन्हें मिठाई व दीए वितरित कर हाल-चाल जाना। डीएम ने संचालक को बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ देखभाल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजगढ़ में वृद्धाश्रम में वर्तमान में 40 बुजुर्ग निवास कर रहे है। दीपावली के एक दिन पहले डीएम अरुण कुमार बुजुर्गों के पास पहुंचे और दीपवाली पर्व की खुशी साझा की। आश्रम पहुंचे डीएम ने वृद्धजनों के मिलने वाले खान-पान समेत अन्य सुविधाओं का सत्यापन करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धजनों के साथ बात-चीत कर पर्व से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए उनसे ही जानकारी हासिल। बात-चीत के बाद डीएम ने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित मिठाई व मिट्टी के दीए वितरित करते हुए पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के साथ समय बीताने के बाद वृद्धजन स्वयं को आनंदित महसूस कर रहे हैं। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा को वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनकी बेहतर देख-रेख करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed