फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand to make Sirmaur Buddhist Vihar a tourist destination

Amethi News: सिरमौर बौद्ध विहार को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग

Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Sirmaur Buddhist Vihar a tourist destination
अमेठी। सोइया स्थित सिरमौर बौद्ध विहार में चल रहे सात दिवसीय वर्षावास कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। जिसमें भगवान बुद्ध और उनके धम्म विषय पर गोष्ठी हुई। सरकार से पालि भाषा को शास्त्रीय भाषा घोषित करने व सिरमौर बौद्ध बिहार को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग की गई।सामूहिक त्रिशरण पंचशील के साथ गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को ज्ञान बांटा। बौद्ध विहार कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने पालि भाषा और साहित्य के विकास पर जोर दिया। रामचंद्र बौद्ध ने राज्य सरकार से बौद्ध विहार सोइया को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार और राम टहल बौद्ध ने किया। इंद्र पाल गौतम ने कहा कि बौद्ध धम्म समता, ममता, करुणा और प्यार का धम्म है। भगवान बुद्ध ने दुनिया को मानवता के संदेश दिया। राम मिलन शर्मा, डॉ. सुनील दत्त ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed