{"_id":"6ab8241e9f6315f3b30b554c","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-live-current-from-a-fan-amethi-news-c-96-1-ame1002-176652-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Sun, 27 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के अन्नी बैजल गांव निवासी विकास सिंह (36) की शनिवार सुबह घर में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विक्रांत सिंह ने बताया कि उनके भाई विकास सुबह करीब चार बजे चारपाई से उठे थे। शौच के लिए बाहर जाते समय कमरे में लगे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें करंट से अलग किया गया।
गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। विकास की मौत से मां कंचन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी मधु सिंह भी रो-रोकर बेहाल हैं। पुत्र यश और पुत्री अनामिका घटना से स्तब्ध हैं। भाई विक्रांत सिंह भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।