{"_id":"6ab825fed7d7caa3070a64af","slug":"power-outage-for-four-days-farmers-stage-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-176671-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन से बिजली गुल, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन से बिजली गुल, किसानों ने किया प्रदर्शन
Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
. तिलोई के इन्हौना विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। तिलोई के इन्हौना विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने महुआ बोझ कठौरा गांव में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या उठाई। उन्होंने तत्काल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
संगठन जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि चार दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। खेती-किसानी के काम भी ठप हैं। सिंचाई समेत जरूरी कार्य प्रभावित होने से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
किसानों ने कहा कि लगातार चार दिन से आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने उपकेंद्र के अधिकारियों से समस्या का तत्काल निस्तारण कर नियमित विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन में शिवप्रसाद मौर्य, जफर आलम, मोहम्मद रईस, मोहम्मद कैफ, रिजवान अहमद और मुकेश कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।