फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager dies from inverter shock

Amethi News: इन्वर्टर के करंट से किशोर की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies from inverter shock
सिंहपुर। उसरहा गांव में शनिवार सुबह डेयरी फार्म पर इन्वर्टर के करंट की चपेट में आने से हार्दिक मिश्र उर्फ देव (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


महेश मिश्र ने बताया कि उनका बेटा हार्दिक मिश्र उर्फ देव शनिवार सुबह उनके साथ गांव के बाहर स्थित उनके डेयरी फार्म पर गया था। वहां वह इन्वर्टर के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कराकर देव को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया गया, मगर वे तैयार नहीं हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन्मदिन के दूसरे दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां
शुक्रवार को देव का 14वां जन्मदिन परिजनों ने धूमधाम से मनाया था। इसमें रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। अगले दिन हादसे की खबर मिलते ही सभी गमगीन हो गए। मां आरती बेटे का नाम लेकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। बड़ी बहन वेदिका भी भाई की मौत से गमगीन है। पिता महेश का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ही उनके पिता की मौत हुई थी। देव की मौत की जानकारी मिलने पर मृगांकेश्वर शरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धर्मेश मिश्रा, अनादि मिश्रा, सज्जन पांडेय, सौरभ अवस्थी और मोहित मिश्र समेत कई लोग घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed