फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children will learn to save water and electricity.

Amethi News: पानी व बिजली बचाना सीखेंगे बच्चे

Sun, 27 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children will learn to save water and electricity.
अमेठी सिटी। जिले के 248 राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी जाएगी। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत पूरे माह विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां होंगी। बच्चों को पानी और ऊर्जा बचाने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने के उपाय बताए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से बच्चों की सक्रिय भागीदारी कराई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि घर और स्कूल में पानी की बर्बादी कैसे रोकी जा सकती है। बिजली का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने, कूड़ा कम करने और उसके सही निस्तारण के तरीकों की भी जानकारी दी जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के उपाय रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों तक भी पर्यावरण बचाने का संदेश पहुंचाने पर जोर रहेगा। इसका उद्देश्य बच्चों में ऐसी आदतें विकसित करना है, जिनका असर विद्यालय से बाहर भी दिखाई दे। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी 248 विद्यालयों में इको क्लब की गतिविधियां जल्द शुरू कराई जाएंगी। प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों के संचालन में जिला विज्ञान क्लब का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन विषयों पर होंगी गतिविधियां
पानी की बचत और संरक्षण।
बिजली और ऊर्जा की बचत कूड़ा कम करने और सही निस्तारण के उपाय।
सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी।
परिवार और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed