{"_id":"64f610dfcc67b55a68088356","slug":"decreasing-platelets-are-increasing-the-problem-in-viral-fever-amethi-news-c-96-1-ame1002-4575-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वायरल बुखार में घटती प्लेटलेट्स बढ़ा रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वायरल बुखार में घटती प्लेटलेट्स बढ़ा रही परेशानी
विज्ञापन
अमेठी। बदलते मौसम में गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वायरल बुखार में मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रहीं हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक प्लेटलेट्स 70 हजार के भी नीचे पहुंच रही है। लक्षण डेंगू जैसे हैं, लेकिन रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो रही। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1457 मरीज पहंचे जिसमें 587 बुखार से पीड़ित थे।
बदलते मौसम में वायरल फीवर तेजी से लोगों को गिरफ्त में ले रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में जांच के सभी रिकाॅर्ड टूट गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1457 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह से ही मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगीं नजर आईं। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लकई-उल-जमा व सीएसची गौरीगंज में डॉ. राजीव सौरभ की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। करीब 587 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
कई दिन से बुखार आने की शिकायत करने वाले 352 मरीजों की पैथालॉजी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मरीजों की प्लेटलेट्स भी काफी तेजी से गिरने की बात सामने आ रही है। बुखार के कई मरीजों जांच में 50 से 80 हजार के बीच प्लेटलेट्स मिली। जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार 587 बुखार, 115 खांसी, 119 को कोल्ड, 99 में जुकाम, 117 लूज मोशन, डिहाइड्रेशन के 103 व 185 पेट दर्द के मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
25 हजार तक प्लेटलेट्स पर हालात होते गंभीर
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने कहा कि अगर लगातार बुखार आ रहा है तो उसकी जांच जरूर करवाएं। अगर प्लेटलेट्स गिरकर 30 हजार से कम हो रहीं हैं तो डेंगू होने की आशंका हो सकती है। ऐसे में मरीज को भर्ती करके इलाज किया जाता है। अगर 30 हजार से अधिक प्लेटलेट्स हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। परामर्श के अनुसार दवाएं लेकर ठीक हो सकते हैं ।
दस दिन तक परेशान कर रहा वायरल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल-जमा ने बताया कि वायरल बुखार बच्चों को दस दिनों तक परेशान कर रहा है। कई बच्चों में प्लेटलेट्स 70 हजार और उससे कम भी मिल रहीं हैं लेकिन उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। बच्चों को गर्मी से बचाना जरूरी है तो बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर इसका विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है।
वायरल बुखार के लक्षण
नियमित अंतराल पर बुखार आना, ठंड लगने के साथ बुखार आना, ऐसा बुखार जो दवाओं से ठीक न हो रहा हो, जोड़ों के पास तेज दर्द, चेहरे पर सूजन और उल्टी भी हो सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल पहुंच जांच कराएं और दवा का सेवन करें।
वायरल फीवर का प्रकोप अधिक
प्लेटलेट्स गिरने का लक्षण सिर्फ डेंगू नहीं है। दूसरे बुखार में भी प्लेटलेट्स गिर जाती हैं। जिले में डेंगू को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है, वायरल फीवर का प्रकोप अधिक है। अस्पतालों में दवाएं और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस