{"_id":"6aaedc823c3b556fa909bec9","slug":"ct-scan-machine-out-of-order-testing-halted-amethi-news-c-96-1-ame1002-176100-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, जांच ठप
Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन कक्षा के बाहर बैठे मरीज। -संवाद
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने से नियमित जांच प्रभावित हो गई है। शनिवार को जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चेस्ट समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित कुछ मरीजों को जांच के लिए पांच दिन बाद आने को कहा गया। इससे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
खरसतिया निवासी बुजुर्ग रामलोटन चेस्ट की समस्या के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। चिकित्सक ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। जांच केंद्र पर पहुंचने के बाद मशीन खराब होने की जानकारी दी गई। उन्हें पांच दिन बाद आने के लिए कहा गया। रामलोटन ने बताया कि चिकित्सक ने जांच जरूरी बताई है, लेकिन मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी।
बीमारी की स्थिति जानने के लिए अब दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। अन्य मरीजों ने भी नियमित सीटी स्कैन जांच बंद होने की बात कही। मरीजों का कहना था कि जांच के लिए पहुंचे तो मशीन खराब होने की जानकारी मिली। कई मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने जांच केंद्र पर तैनात तकनीशियन के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि समस्या पूछने पर उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण नियमित सीटी स्कैन जांच रोकी गई है। आपातकालीन सेवा प्रभावित न हो, इसलिए उसे प्राथमिकता दी जा रही है। मशीन की तकनीकी खराबी दूर होते ही नियमित सीटी स्कैन जांच फिर शुरू करा दी जाएगी।