फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   construction of medical college will be start soon

Amethi News: जल्द शुरू हो सकता है पुलिस लाइंस व मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
construction of medical college will be start soon
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई में मेडिकल कॉलेज व जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइंस निर्माण का निर्माण जल्द शुरू कराने का मुद्दा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। मंडलीय समीक्षा बैठक में इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दोनों संस्थाओं का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को अयोध्या मंडल के सभी भाजपा सांसदों व विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों व सांसदों से त्वरित विकास निधि के लिए आवंटित राशि से जुड़े लिखित प्रस्ताव लिए। सभी से उनके क्षेत्र की समस्याएं जानी गईं और बैठक में मौजूद प्रमुख सचिव एसपी गोयल से निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने विधायकों व सांसदों से अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए जिले में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिले में सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश
तिलोई विधायक व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले में पुलिस लाइंस व तिलोई में स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना जल्द कराने का आग्रह किया। कहा मेडिकल कॉलेज के लिए तो बजट भी स्वीकृत हो चुका है। पुलिस लाइंस के लिए होना है। साथ ही विधायक ने तीन करोड़ की त्वरित विकास निधि से अपने क्षेत्र में सड़कें बनाने का भी प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर को तहसील बनाने की मांग
जगदीशपुर विधायक व पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने मुख्यमंत्री से जगदीशपुर को तहसील के साथ नगर पंचायत व बाजार शुकुल कस्बे को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई। विधायक ने इन्हौना से बाजार शुकुल की 18 किलोमीटर लंबी व हलियापुर से फत्तेपुर होते हुए कामाख्या तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को तीन करोड़ की त्वरित विकास निधि से कई इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का भी प्रस्ताव दिया। सुरेश पासी ने बताया की मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

नहीं बुलाए गए विपक्षी पार्टी के विधायक
मंडलीय समीक्षा बैठक में सिर्फ भाजपा के विधायक ही बुलाए गए थे। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह व अमेठी की सपा विधायक महराजी प्रजापति को बैठक में नहीं बुलाया गया था। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बैठक में शामिल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed