फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Concentrate your charity at the feet of God.

Amethi News: प्रभु के चरणों में ध्यान लगा करें परोपकार

Fri, 07 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Concentrate your charity at the feet of God.
जामों के हरगांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। -आयोजक
जामों (अमेठी)। जो व्यक्ति सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है। भागवत कथा श्रवण जीव की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। ये बातें क्षेत्र के हरगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक राजेश तिवारी निर्मोही ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने राजा परीक्षित और शुकदेव के बीच हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव को मुक्ति का मार्ग मिल जाता है। श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, दुष्ट मामा कंस का वध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र प्रसंग की कथा सुनाई। प्रवाचक ने कहा कि मानव जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। प्रभु कृपा से मिले इस जीवन को सही ढंग से जीना चाहिए।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को चाहिए कि छल-कपट और सांसारिक मोह माया में फंसने के बजाय वह हरि चरणों में ध्यान लगाते हुए परोपकार करे। इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही चला जाता है। उसे उसके कर्मों के अनुसार याद किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed