{"_id":"685af2aa7dec85ba960b1cc4","slug":"bsps-booth-committees-reorganized-amethi-news-c-96-1-ame1008-143210-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बसपा की बूथ कमेटियों का हुआ पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बसपा की बूथ कमेटियों का हुआ पुनर्गठन
Wed, 25 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बसपा की ओर से गांव चलो अभियान के तहत सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। मंगलवार को अमेठी के बड़गांव और मधुपुर खदरी बूथ पर जोन इंचार्ज शमशेर बौद्ध व विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
दोनों स्थानों पर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष सचिन कुमार, सेक्टर सचिव राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बड़गांव में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को प्रस्तावित किया गया। संग्रामपुर के ठेंगहा में सेक्टर अध्यक्ष शिवप्राण, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती और जोन इंचार्ज प्रदीप कुमार कोरी ने बैठककर शुकुलपुर और ठेंगहा की बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
मुसाफिरखाना के भनौली में जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने सेक्टर अध्यक्ष जयवर्धन बौद्ध के साथ बैठक कर बूथ कमेटी का पुनर्गठन किया। उन्होंने ग्रामीणों को बसपा की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में यमुना शंकर गुप्ता, अवधेश बौद्ध, आशुतोष आदि मौजूद रहे। (संवाद)