फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brijbhushan Sharan Singh launches political attack on Rahul Gandhi in Amethi

अमेठी: राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का सियासी वार, स्वजातियों को एकजुट होने का भी दिया संदेश

Sat, 05 Sep 2026 08:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

अमेठी में बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर सियासी तीर छोड़े। उन्होंने स्वजातियों को एकजुट होने का भी संदेश दिया। कहा कि अपनी वंशावली और गौरवशाली इतिहास को जानना जरूरी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Brijbhushan Sharan Singh launches political attack on Rahul Gandhi in Amethi
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सियासी संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी जड़ों, पूर्वजों और वंशावली की जानकारी रखने की अपील की। साथ ही स्वजातियों को एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के हित में काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह निजी हेलिकॉप्टर से जगदीशपुर पहुंचे थे। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह के निजी प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन

इतिहास और पूर्वजों के योगदान की जानकारी होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के योगदान की जानकारी होनी चाहिए। हमारे पूर्वज ज्ञान, कला और संस्कार के क्षेत्र में दुनिया का मार्गदर्शन करने वाले रहे हैं। ‘हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी, आओ विचारें आज मिलकर सभी’ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत, वर्तमान और भविष्य पर विचार करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वंशावली और पूर्वजों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। अलग-अलग कालखंडों में हमारे पूर्वजों ने समाज और राष्ट्र के लिए नायक की भूमिका निभाई। राम, कृष्ण और महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने समाज को दिशा दी। अब समाज को भी आगे नायक की भूमिका निभानी है। 



कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रसिद्ध कथावाचक शांतनु महाराज समेत अयोध्या के कई धर्माचार्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

'हम अपने लिए नहीं, समाज और राष्ट्र के लिए जियें'

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा जीवन केवल अपने लिए नहीं रहा है। हम समाज और राष्ट्र के लिए जिये हैं। महाराणा प्रताप के संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने घास की रोटी खा ली, मगर अकबर के सामने समझौता नहीं किया। महाराज रघु के त्याग और संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने स्वाभिमान और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

युवाओं को इतिहास से जुड़ने का संदेश

उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास और जड़ों को समझने का आह्वान किया। कहा कि यह जानना जरूरी है कि हम कौन थे, वर्तमान में हमारी स्थिति क्या है और भविष्य में हमें क्या करना है। गौरवशाली अतीत को भूलने से आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगी। उन्होंने समाज और राष्ट्र के हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed