फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP workers collected soil from homes, campaign started

Amethi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों से जुटाई माटी, अभियान शुरू

Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP workers collected soil from homes, campaign started
अमेठी। मेरी माटी-मेरा देश अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाइयों ने गांवों में घूमकर अमृत कलश में माटी ली। साथ ही लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गोद लिए हुए गांव सुजानपुर में शुक्रवार की सुबह मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपाई एकत्र हुए। प्रत्येक घर से पवित्र मिट्टी व अक्षत अमृत कलश में एकत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष ने अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडल के हर ग्राम सभा से एक-एक चुटकी माटी इकट्ठी कर अमृत कलश में इकट्ठा किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। जो कार्य किया जाए उसे सरल एप पर अपलोड करना है। कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, केशव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह, उपमा सरोज, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा वाजपेयी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed