Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   'Shed sweat, not tears—this is the kind of leadership we need now'; Congress sends a message for 2027

यूपी: 'आंसू नहीं, पसीने बहाए, अब ऐसा ही नेतृत्व चाहिए', होर्डिंग से कांग्रेस ने 2027 के लिए दिया संदेश

Wed, 04 Nov 2026 03:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 04 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

होर्डिंग पर लिखे नारे ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। इसमें लिखा है, ''आंसू नहीं, पसीने बहाए, अब ऐसा ही नेतृत्व चाहिए।'' इस संदेश के जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर समर्थन जताया गया है। इसे एक खास राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
'Shed sweat, not tears—this is the kind of leadership we need now'; Congress sends a message for 2027
अमेठी में इस पोस्टर की चर्चा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, मगर जिले में राजनीतिक संदेशों के जरिए 2027 की सियासत की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर वाली एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसमें राहुल गांधी संविधान की किताब थामे नजर आ रहे हैं। उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन


होर्डिंग पर लिखे नारे ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। इसमें लिखा है, ''आंसू नहीं, पसीने बहाए, अब ऐसा ही नेतृत्व चाहिए।'' इस संदेश के जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर समर्थन जताया गया है। संविधान की किताब के साथ उनकी तस्वीर को भी खास राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अमेठी में गांधी परिवार का पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में राहुल गांधी के साथ सोनिया और प्रियंका गांधी की तस्वीरों के शामिल होने से होर्डिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, होर्डिंग किसने लगवाई और इसके पीछे किसकी पहल है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed