{"_id":"6aeb7807827125f2c20139a8","slug":"bike-struck-by-a-truck-husband-killed-wife-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-179813-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल
Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के मददूपुर गांव निवासी कुलदीप (26) की रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर उनके साथ सवार पत्नी शांति (24) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है।
कुलदीप पत्नी शांति के साथ बाइक से लालगंज जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रायबरेली में किलौली गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। शांति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया।
हादसे की खबर गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी रायबरेली पुलिस से मिलने के बाद परिजनों को दी गई है प्रकरण में कार्रवाई रायबरेली पुलिस स्तर से होगी। पीड़ित परिवार को स्थानीय स्तर पर किसी सहायता की आवश्यकता होगी तो उपलब्ध कराई जाएगी।