{"_id":"5fd240438ebc3e3e751c82fb","slug":"ban-on-the-salary-of-seven-ado-panchayat-amethi-news-lko5541573102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात एडीओ पंचायत के वेतन आहरण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात एडीओ पंचायत के वेतन आहरण पर लगाई रोक
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। इन दिनों ओडीएफ प्लस योजना के तहत बेसलाइन सर्वे का काम चल रहा है। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को बिंदुवार समीक्षा की तो सात ब्लॉकों की प्रगति बहुत ही खराब पाई गई। नाराज सीडीओ ने सभी के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित रन रेट के तहत सर्वे तथा फीडिंग कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कराने को कहा है।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी घरों को व्यक्तिगत शौचालय मुहैया कराने के बाद सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से ओडीएफ प्लस कार्यक्रम संचालित कराकर सामुदायिक व पिंक शौचालय निर्माण के साथ ही ग्रामीणों को उनके घरों पर बने शौचालय का उपयोग करते हुए बाहर शौच के लिए न जाने तथा साफ-सफाई के साथ ही ठोस तथा तरल पदार्थों के निस्तारण के लिए बेस लाइन सर्वे कराया जा रहा है।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बृहस्पतिवार को इन कार्यों की ऑनलाइन बिंदुवार समीक्षा की तो अमेठी, भेटुआ, जामो, मुसाफिरखाना, संग्रामपुर, सिंहपुर तथा तिलोई ब्लॉक की प्रगति बहुत ही खराब पाई गई। नाराज सीडीओ ने सभी के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए 15 दिसंबर तक हर हाल में सर्वे पूरा कराते हुए डाटा फीड कराने का निर्देश दिया है। नियत समय पर काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।