{"_id":"6ab96f933ffb7448e70a78fc","slug":"attempt-to-rob-csc-operator-at-gunpoint-amethi-news-c-96-1-ame1002-176762-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तमंचा सटाकर सीएससी संचालक से लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तमंचा सटाकर सीएससी संचालक से लूट का प्रयास
Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर। ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर बैठे संचालक के सामने तीन बदमाश तमंचा लेकर पहुंच गए। रविवार शाम करीब 7:30 बजे बदमाशों ने संचालक डॉ. सत्य प्रकाश साहू को तमंचा सटाकर लूट का प्रयास किया। खतरा भांप कर साहू ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को जुटता देख दो बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
डॉ. सत्य प्रकाश साहू के अनुसार तीनों बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने तमंचा दिखाकर लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख दो बदमाश भाग गए। एक संदिग्ध को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस भागे दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।