फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attempt to kill a teenage girl by pushing her into Gomti

Amethi News: किशोरी को गोमती में धक्का देकर मार डालने की कोशिश

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill a teenage girl by pushing her into Gomti
बाजारशुकुल (अमेठी)। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर मोबाइल फेंकते हुए मारपीट करने के बाद शिकायत करने पर युवक ने दूसरे दिन घर से घसीट कर ले जाकर गोमती नदी में धक्का देकर जान से मार डालने की कोशिश की। मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी जांच तो शुरू हुई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र की किशोरी सोमवार को स्कूटी से इंटरकी परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवक किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो उसका मोबाइल फेंकते हुए पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंच मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित छात्रा की मां ने युवक के घर पहुंच कर मामले की शिकायत की। इससे नाराज युवक मंगलवार को किशोरी के घर पहुंचा गया। किशोरी को अकेला देख उसे घसीट कर गांव के पास से गुजरने वाली गोमती नदी के किनारे ले गया और किशोरी को धक्का देकर जाने से मारने की कोशिश की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे लोगों ने गोमती नदी से किशोरी को बाहर निकाल उसकी जान बचाई। सीओ अतुल कुमार ने भी मौके पर मामले की जांच करते हुए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर स्वामीनाथ यादव के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल करवाते हुए मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अब तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed