फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   arrested

पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरों का सरगना

Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
arrested
गौरीगंज : मीडिया से मुखातिब एसपी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम लूट गिरोह के सरगना को धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश रायबरेली पुलिस की ओर से घोषित 20 हजार रुपये का ईनामी है। बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस के साथ लूट के ढाई हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर अंगद सिंह को बुधवार शाम मुखबिर ने थाना क्षेत्र के रानीगंज के पास एक शातिर बदमाश के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराधी की पहचान अयोध्या जिले के थाना मवई के गांव बनियापुर निवासी खुशियाल निषाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व लूट के ढाई हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए बदमाश पर रायबरेली पुलिस की ओर से 20 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है। बदमाश ने रोड होल्डप व डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का आठ लोगों का गैंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग प्रमुख रूप से रोडवेज बसों व ट्रकों को निशाना बनाते हैं। बस में बैठकर उसे निर्जन स्थान पर तमंचे के बल पर रुकवाकर यात्रियों के साथ लूटपाट करते हैं। पकड़े गए बदमाश पर अमेठी के साथ ही रायबरेली व अयोध्या जिले में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाश का चालान न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed