{"_id":"6ac7ee7e5bc7ce0a0f00d548","slug":"lekhpals-registered-their-protest-by-leaving-the-official-group-amethi-news-c-96-1-ame1008-177663-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सरकारी ग्रुप छोड़कर लेखपालों ने दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सरकारी ग्रुप छोड़कर लेखपालों ने दर्ज कराया विरोध
Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने बृहस्पतिवार को सरकारी ग्रुप छोड़कर विरोध दर्ज कराया। अतिरिक्त हल्का कार्य बहिष्कार के बाद अब लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध, 12 को रक्तदान शिविर और 14 अक्तूबर को बाइक रैली प्रस्तावित है। इसके बाद 17 से 23 अक्तूबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्का कार्य का बहिष्कार चल रहा है। बृहस्पतिवार को सभी लेखपालों ने सरकारी ग्रुप छोड़ दिया। अतिरिक्त हल्कों का काम नहीं होने से जिले के करीब 525 राजस्व गांवों में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन समेत अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हैं। 14 हजार से अधिक प्रमाणपत्र आवेदन और 2000 से अधिक शिकायत व वरासत के मामले निस्तारण की प्रतीक्षा में हैं।
एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि लेखपालों का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर चल रहा है। जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा।