{"_id":"6ac7ed8d6cf94b83a2005e2f","slug":"kshamas-team-won-in-kabaddi-and-kho-kho-amethi-news-c-96-1-ame1002-177636-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी व खो-खो में क्षमा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी व खो-खो में क्षमा की टीम जीती
Fri, 09 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजार शुकुल में आयोजित प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजारशुकुल में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेल प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो और दौड़ में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी और खो-खो में क्षमा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
कबड्डी में क्षमा की टीम प्रथम, अंशिका मिश्रा की टीम द्वितीय और हाजिरी बाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में क्षमा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंशिका मिश्रा की टीम दूसरे और सोनम की टीम तीसरे स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्या द्वितीय और कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य शशिकला सिंह पटेल ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। शिक्षिकाओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। (संवाद)