{"_id":"67f42df4c42f4b743107ec72","slug":"amethi-depot-has-not-received-a-single-ac-bus-yet-amethi-news-c-96-1-ame1002-137917-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी डिपो को अब तक नहीं मिली एक भी एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी डिपो को अब तक नहीं मिली एक भी एसी बस
Tue, 08 Apr 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी बस स्टॉप पर खड़ी बसे
अमेठी। गर्मी के मौसम में यात्रियों को एसी बसों की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन अमेठी रोडवेज डिपो में एक भी एसी बस संचालित नहीं हो रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिपो को भले ही 30 नई बीएस-6 बसें मिलीं, लेकिन इनमें एक भी जनरथ (एसी) बस शामिल नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो के पास वर्तमान में 59 निगमित व तीन अनुबंधित बसें हैं, लेकिन एसी बसों की संख्या शून्य है। वर्ष की शुरुआत में अन्य जिलों से चार कंडम एसी बसें भेजी गई थीं, जो लगातार खराबी के चलते बीच रास्ते में रुक जाती थीं। यात्रियों की शिकायतों के बाद इनको वापस कर दिया गया। भीषण गर्मी में लखनऊ और दिल्ली जैसे रूटों पर एसी बसों की मांग लगातार बढ़ रही है।
यात्री विवेक यादव ने कहा कि अगर दिन में दो एसी बसें लखनऊ के लिए चलने लगें तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं अशोक शुक्ल ने कहा कि निजी एसी बसों की तुलना में रोडवेज का किराया कम होता है, अगर अमेठी से दिल्ली के लिए एसी बस चलें तो बड़ी सुविधा होगी। यात्रियों की मांग है कि गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द एसी बसों का संचालन शुरू किया जाए ताकि गर्मी में यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
20 बसें मिलने की है संभावना
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि जनरथ बसों के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। अगले महीने तक लगभग 20 सिटी बसों के साथ एसी जनरथ बसें मिलने की संभावना है। फिलहाल डिपो चालक-परिचालक की कमी से भी जूझ रहा है और कई कंडम बसों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।