{"_id":"69312cee95b3c1d62b0983f9","slug":"amethi-a-horrifying-incident-in-amethi-in-a-domestic-dispute-the-younger-brother-killed-the-elder-brother-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अमेठी में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अमेठी में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े को मार डाला
Thu, 04 Dec 2025 12:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:10 PM IST
सार
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सुबह करीब 9 बजे छोटे भाई दिनेश वर्मा ने अपने बड़े भाई राकेश वर्मा (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक राकेश वर्मा गांव में शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही मामले में विस्तृत खुलासा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन