{"_id":"68261fea39018729fe0ec922","slug":"akhilesh-yadav-said-in-amethi-bjp-cannot-be-loyal-to-traitors-their-character-and-face-got-exposed-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती भाजपा...'; अखिलेश यादव बोले- चाल, चरित्र और चेहरा हुआ उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती भाजपा...'; अखिलेश यादव बोले- चाल, चरित्र और चेहरा हुआ उजागर
Thu, 15 May 2025 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 10:40 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी से भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती है। एमपी ही नहीं बल्कि बिहार और बलिया से भी चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां वह जगदीशपुर के चांदगढ़ गांव निवासी जहूर अहमद के घर पूर्व में संपन्न हुए शादी समारोह के बाद शुभकामना संदेश देने आए थे। इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब होते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के मामले में भाजपा पर हमलावर दिखे। कहा कि भाजपा भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा न केवल मध्य प्रदेश से बल्कि बलिया और बिहार से भी उजागर हुआ है। आज जो लोग सोशल मीडिया पर हैं, वे मुझसे बेहतर इस चीज को समझते हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज होना, ...और वह इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि पहले भी देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्यक्रम को रोका गया था।
विज्ञापन
जश्न जीत का होना चाहिए, सीजफायर का नहीं- अखिलेश
कहा कि उस समय इनके खिलाफ भाजपा सरकार ने यदि कार्रवाई की होती तो आज देश का नाम रोशन करने वाली बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने की हिम्मत न पड़ती। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर उन्होंने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए, सीजफायर का नहीं।अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल पूछने पर अखिलेश सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। इसके बाद उनका काफिला रामरायपुर गांव पहुंचा। जहां सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के पुत्र के विवाह के पश्चात वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक रुके।
भितरघातियों की सगी नहीं हो सकती भाजपा : अखिलेश
मुसाफिरखाना में सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों का शोषण व उत्पीड़न बढ़ा है। सरकार मनमानी पर उतर आई है। सपा के बागी विधायक का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद की सगी नहीं है तो अहसान फरामोश भितरघातियों की सगी कैसे हो सकती है। भाजपा अमेठी में गुमशुदा है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। करणी सेना के अध्यक्ष पर कार्रवाई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें यूपी पुलिस पर पूरा भरोसा है। अपराधी कितना भी दूर भागे, पुलिस उसे पकड़ ही लेगी। कार्यक्रम के दौरान सपा के प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र, छात्रसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया ने लौटते समय कादूनाला स्थित शहीद स्मारक पर रुककर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।