फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After treating the injured stork, it was handed over to the forest department.

Amethi News: धन के अभाव में आवास अधूरा, सपना कैसे हो पूरा

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
After treating the injured stork, it was handed over to the forest department.
गौरीगंज (अमेठी)। पक्के मकान की आस लगाए गरीबों के आवास धनाभाव के चलते पूरे नहीं हो सके हैं। इस बार उन्हें बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में बजट न होने से 14 हजार से अधिक आवास अधूरे पड़े हैं, जबकि कुल लक्ष्य 21 हजार 171 की तुलना में छह हजार 884 आवास ही पूरे हो सके हैं। गरीबों को छप्पर व कच्चे आवास से निजात दिलाने के लिए जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 21171 आवास का लक्ष्य दिया गया है। चयनित लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। बता दें कि आवास निर्माण के लिए प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपये दिये जाते हैं। चयनित लाभार्थियों को पहली दूसरी व तीसरी किस्त की धनराशि दी गई है। इसके बाद आवास योजना में बजट की कमी के चलते किस्त की धनराशि जारी न होने से 14 हजार 187 आवास अधूरे हैं।
विज्ञापन


आवंटित किस्त का विवरण
लाभार्थी किस्त धनराशि
20862 पहली 40 हजार
17651 दूसरी 70 हजार
6740 तीसरी 10 हजार

बजट मिलने पर दिया जाएगा पैसा
प्रधानमंत्री आवास योजना में शासन स्तर पर बजट नहीं है। जिसके चलते लाभार्थियों के अधूरे आवास पूरे नहीं कराए जा सके हैं। बजट मिलते ही जारी किया जाएगा। जिन ब्लाकों में आवास निर्माण की प्रगति खराब है। उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष कुमार दुबे, पीडी डीआरडीए अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed