{"_id":"65a52218f10c8d44c50d193b","slug":"additional-buses-will-run-amethi-news-c-96-1-ame1002-12135-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संगम स्नान के लिए पर्वों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संगम स्नान के लिए पर्वों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में विशेष पर्व पर स्नान को लेकर परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। माघ मेले में विशेष पर्व पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं को माघ मेले में पहुंचने के लिए किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पौष पूर्णिमा 25 जनवरी, मौनी अमावस्या 9 फरवरी, बसंत पंचमी 14 फरवरी, माघी पूर्णिमा 25 फरवरी और महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। इन पर्वों पर स्नान दान के लिए प्रयागराज संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है।
पर्वों पर श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम तथा रीजन में फैजाबाद माघ मेला अधिकारी काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी डिपो की ओर से नियमित दो बसों का संचालन प्रयागराज के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
बताया कि विशेष पर्व पर 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जो श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाएंगी और लेकर आएंगी। बस स्टेशन पर मेला पॉइंट प्रभारी एसपी शुक्ल व बस स्टेशन इंचार्ज को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त बसों के अलावा भी बसें संचालित कराई जाएंगी।