फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ABGP's district executive announced

Amethi News: एबीजीपी की जिला कार्यकारिणी घोषित

Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
ABGP's district executive announced
अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध उपभोक्ता हित संवर्द्धन क्षेत्र में सक्रिय आनुषंगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) की नई जिला कार्यकारिणी रविवार को घोषित कर दी गई। शहर में आयोजित बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
विज्ञापन



अब तक सहसंयोजक रहे अंकित सिंह को जिलाध्यक्ष और प्राचार्य अर्पित शंकर शुक्ल को जिला सचिव बनाया गया है। करुणा शंकर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, डब्बू सिंह कोषाध्यक्ष और पवन सहकोषाध्यक्ष चुने गए। डॉ. धर्मेंद्र तिवारी प्रचार प्रमुख तथा एडवोकेट ओम प्रकाश तिवारी विधि प्रमुख होंगे। इसके अलावा त्रिवेणी सिंह पर्यावरण प्रमुख, विजय प्रताप रोजगार सृजन प्रमुख और मीनाक्षी मिश्रा महिला जागरण प्रमुख बनाए गए।
विज्ञापन



एक पद रिक्त रखा गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। प्रांतीय संगठन मंत्री अरविंद ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। स्थानीय बाजार और देशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए संगठन जनजागरूकता अभियान चलाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन गेमिंग को उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि एबीजीपी इस दिशा में भी व्यापक स्तर पर आवाज उठाएगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्रम बृजेंद्र सिंह, विस्तारक अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed