{"_id":"5eaee0af8ebc3e905d3bb5b7","slug":"98-people-quarantined-after-medical-checkup-amethi-news-lko520076875","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 98 लोग किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 98 लोग किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गैर प्रांतों में लॉकडाउन में फसे लोगों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर उन्हें उनके गृह जिले में लाया जा रहा है। रविवार को महाराष्ट्र, राजस्थान, नासिक व अलीगढ़ से 98 लोग आरक्षित बस से जिला मुख्यालय पहुंचे।
जिला प्रशासन ने सभी लोगों का अस्थाई स्क्रीनिंग सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उन्हें क्वारंटीन कर दिया। इतना ही नहीं जिले के अलग-अलग स्थानों पर 374 लोगों को क्वारंटीन करने के बाद रविवार को अवधि पूरी हो पर 86 लोगों को राशन किट देेते हुए होम क्वारंटीन कराया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन में जिले के बड़ी संख्या में लोग गैर प्रांत व जिले में फंस गए थे। लोगों की परेशानी व लगातार घर वापसी की मांग को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार उन्हें गृह जिले तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार को विभिन्न स्थानों से मजदूरों को लाने गई ट्रेन से लखनऊ पहुंचे जिले के 98 लोगों को परिवहन विभाग की आरक्षित बसों से जिला मुख्यालय लाया गया। जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों का जिला प्रशासन ने अस्थाई स्क्रीनिंग सेंटर मनीषी महिला पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए संबंधित तहसीलों में निर्धारित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन करा दिया।
इतना ही नहीं अलग-अलग स्थानों पर स्क्रीनिंग सेंटर में रखे गए 374 लोगों में से 86 लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद राशन किट देते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर निगरानी की जा रही है। तहसीलदार गौरीगंज संगीता पांडेय ने बताया कि इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में गैर प्रांत व जिले से तहसील क्षेत्र के 40 लोगों को क्वारंटीन किया है।
जिनमें छह लोग की अवधि आज पूरी हो गई है। ऐसे लोगों को राशन किट के साथ होम क्वारंटीन कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले की सीमा पर फसे गैर प्रंात के 32 लोग को अस्थाई रैन बेसरा में रखते हुए उनके भोजन व निवास का प्रबंध किया गया है।