फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   354 cases of women crimes resolved in mission shakti

मिशन शक्ति में 354 महिला अपराधों का निस्तारण

Sat, 13 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
354 cases of women crimes resolved in mission shakti
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन शक्ति के तहत जिले में 26 जुलाई से शुरू अभियान के तहत महिला अपराधों को नियंत्रित करने के साथ ही उनके प्रकरणों को प्रशासनिक अफसर निस्तारित कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जहां सभी थानों पर महिलाओं की सुनवाई के लिए महिला हेल्प डेस्क का संचालन हो रहा है वहीं उनकी किसी भी समस्या पर तत्काल सुनवाई की जा रही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 26 जुलाई से दस मार्च तक मिशन शक्ति के तहत 354 महिला अपराधों का निस्तारण मौके पर जाकर कराया गया है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति में पैरवी के लिए महिलाओं के पूर्व में दर्ज 41 प्रकरणों को चिह्नित किया गया है। जिले में एंटी रोमियो की 16 टीमें गठित करते हुए थानावार कुल 58 स्थल चिह्नित किए गए हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से 69 प्रकरणों की सुनवाई कराई जा रही है जिसमें से सुलह समझौते के आधार पर दो परिवारों को मिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उनकी ओर से मिशन शक्ति के तहत संचालित अभियान व कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है। भविष्य में महिलाओं को और सरल तरीके से मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed