फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   3,146 frontline workers to be vaccinated

3,146 फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगा टीका

Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
3,146 frontline workers to be vaccinated
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पांचवें चरण का वैक्सीनेशन 11 व 12 फरवरी को कुल 29 प्वाइंट पर होगा। पहले दिन जहां 1,773 तो वहीं दूसरे दिन 12 फरवरी के लिए 1,373 फ्रंट लाइन वर्कर चिह्नित हैं।
विज्ञापन

शासन का निर्देश तथा डीएम अरुण कुमार की स्वीकृति मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी 13 सीएचसी तथा त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र समेत 14 केंद्रों पर बनाए गए 17 प्वाइंट पर 11 फरवरी को वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन 17 प्वाइंट पर 1,773 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 12 फरवरी को अमेठी में दो, भादर के सीआरपीएफ सेंटर पर चार, संयुक्त जिला अस्पताल में तीन तो तिलोई, फुरसतगंज व जगदीशपुर में एक-एक प्वाइंट पर (कुल सात केंद्र के 12 प्वाइंट) 1,373 पुलिस, सीआरपीएफ तथा नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह से सभी केंद्रों पर सूचीबद्ध लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पिछले चार सत्र में चयनित होने के बावजूट टीका लगवाने नहीं पहुंचने वाले कर्मियों को भी शामिल किया गया है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले के सभी 14 प्वाइंट पर वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां नामित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित कर दिया गया है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को ब्लॉक क्षेत्र का नोडल अफसर नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed