फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2649 patients were treated at the fair.

Amethi News: मेले में 2649 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 15 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
2649 patients were treated at the fair.
बाजारशुकल के सत्थिन पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में कुल 2649 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर आवश्यक जांच लिखी और दवाएं वितरित कीं। जांच के दौरान 14 मरीजों की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं 54 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन




बाजारशुकुल क्षेत्र के सत्थिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तिवारी गांव निवासी गिरवरनाथ सुबह करीब 11 बजे उपचार कराने पहुंचे। उन्होंने कई दिनों से बुखार रहने की समस्या बताई। चिकित्सक डॉ. रामनाथ ने खून की जांच कराई और दवा दी। सात दिन बाद दोबारा जांच कराने की सलाह दी गई। डॉ. विनीत कुमार के कक्ष में सत्थिन गांव निवासी अच्छाबानों अपनी मां के साथ पहुंचीं। जुखाम, बुखार, खांसी की शिकायत पर दवा दी गई और ठंड से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन



डॉ. भूपेश सिंह के पास भिटवा गांव निवासी सगुफता बानों पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं। प्राथमिक जांच के बाद दवा दी गई। आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल जाने की सलाह मिली। मेले में लैब टेक्नीशियन इरफान अहमद, एएनएम मालती देवी, फार्मासिस्ट एम.पी. चौधरी और आशा संगिनी भानुमति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने पीएचसी जेठूमवाई, शिवगंज, अमेठी, चंदेरिया, भेटुआ और गोसाईगंज में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर स्टाफ उपस्थित मिला और जांच प्रक्रिया सुचारु पाई गई। गोसाईगंज पीएचसी पर 105 मरीजों का उपचार दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि जन आरोग्य मेले से आमजन को नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed