फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 acre crop drowned due to cut in canal

नहर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
100 acre crop drowned due to cut in canal
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के पांडेयगंज के समीप सुबेहा नहर की पटरी शुक्रवार देर रात कट गई। पटरी कटने से जहां सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई वहीं पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई घंटे तक सड़क नाले की शक्ल में तब्दील रही। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर कटी पटरी को बांधा जा सका।
विज्ञापन

पांडेयगंज के समीप से निकली सुबेहा रजबहा की पटरी शुक्रवार रात नहर में तेज पानी आने के चलते कट गई। नहर में पानी अधिक होने के चलते करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी का बहाव तेज होने से सीवान में भरा पानी बाद में मेड़ों के ऊपर से होकर बगल के गांव में घुस गया।
विज्ञापन

पानी सीवान व गांव को पार करते हुए पाली रोड को पार कर बहने लगा। सुबह तक पाली जाने वाली सड़क नाले की शक्ल में तब्दील हो गई। पानी का बहाव इस कदर था कि सड़क की पटरी भी कई जगह कट कर बहने लगी। यह स्थिति देख ग्रामीणों ने आनन-फानन इसकी सूचना नहर विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे कर्मी ग्रामीणों व मजदूरों की मदद से कटी हुई पटरी को शनिवार दोपहर बांध सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों की फसलें डूबीं
नहर की पटरी कटने से जिन किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं उनमें ओंकार नाथ शुक्ल, कालिका प्रसाद, शेखावत खां, राम सागर, अजय कुमार, वंश बहादुर, राम उजागिर, चंद्र प्रकाश, राम मनोहर, कमर खां, इस्लाम व बम बहादुर आदि हैं। ऐसे किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट होने की आशंका है जिन्होंने जल्दी ही फसलों की बुवाई की थी। किसान ओंकारनाथ ने बताया कि पानी भरने से आलू, मटर, चना, सरसों आदि फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed