फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth's body found hanging from a tree, police accused of torture

Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Sat, 20 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a tree, police accused of torture
दिनेश निषाद (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के ठट्टा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे शनिवार को आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान दिनेश निषाद (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने हाॅल ही में एक किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस पर प्रताड़ित करने और धमकाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी दो सप्ताह से लापता है। 18 दिसंबर को किशाेरी की मां ने सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने के पसियापारा निवासी महिला किरन निषाद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर आरोपी महिला उसके घर भी आ चुकी है। छह माह पूर्व किशोरी से दिनेश की बातचीत होने की बात भी सामने आई है। इसलिए पुलिस मामले में दिनेश से पूछताछ करना चाहती थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की दबिश और धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की मां श्वेता देवी का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस घर पहुंची थी। दिनेश के न मिलने पर परिजनों से अभद्रता की गई और जेल भेजने व घर गिराने की धमकी दी गई। शाम को काम से लौटने पर दिनेश को पूरी बात बताई गई, जिससे वह बेहद तनाव में आ गया। पुलिस का कहना है कि दिनेश और लापता किशोरी के बीच पूर्व में बातचीत होती थी, इसी आधार पर पूछताछ की जानी थी। पुलिस ने प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
चेन्नई से दो माह पूर्व लौटा था दिनेश
दिनेश की मां ने बताया कि दिनेश ही परिवार का मुख्य सहारा था। पिता खेती करते हैं, छोटा भाई बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दिनेश दो माह पहले चेन्नई से लौटा था और जल्द ही वापस जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी थोड़ी देर में देंगे।
— श्यामदेव, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed